राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली-गली भजन
राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली-गली
ले लो रे कोई राम का प्यारा शोर मचाऊँ गली गली

दौलत के दीवानों सुन लो एक दिन ऐसा आएगा
धन दौलत और माल खजाना यहीं पड़ा रह जायेगा
सुन्दर काया मिट्टी होगी चर्चा होगी गली गली
ले लो रे कोई राम का प्यारा शोर मचाऊँ गली गली
राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली-गली
ले लो रे कोई राम का प्यारा शोर मचाऊँ गली गली
क्यों करता तू तेरी मेरी छोड़ दे तू अभिमान को
झूठे धंधे छोड़ दे बन्दे जप ले हरी के नाम को
जग का मेला दो दिन का है अंत में होगी चला चली
ले लो रे कोई राम का प्यारा शोर मचाऊँ गली गली
राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली-गली
ले लो रे कोई राम का प्यारा शोर मचाऊँ गली गली
जिन जिन ने यह मोती लूटे वह तो मालामाल हुए
धन दौलत के बने पुजारी आखिर वह कंगाल हुए
चॉंदी सोने वालों सुन लो बात सुनाऊँ खरी खरी
ले लो रे कोई राम का प्यारा शोर मचाऊँ गली गली
राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली-गली
ले लो रे कोई राम का प्यारा शोर मचाऊँ गली गली
दुनिया को तू कब तक पगले अपनी ही कहलायेगा
ईश्वर को तू भूल गया है अंत समय पछतायेगा
दो दिन का यह चमन खिला है फिर मुरझाये कली कली
ले लो रे कोई राम का प्यारा शोर मचाऊँ गली गली
राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली-गली
ले लो रे कोई राम का प्यारा शोर मचाऊँ गली गली
राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली गली
कृष्ण नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली गली