राधे-राधे जपा करो कृष्ण नाम रस पिया करो भजन
राधे-राधे जपा करो, कृष्ण नाम रस पिया करो।
राधा देगी तुमको शक्ति, मिलेगी तुमको कृष्ण की भक्ति,
राधे कृपा दृष्टि बरसाया करो,
राधे-राधे जपा करो, कृष्ण नाम रस पिया करो
राधा रानी है महारानी, महिमा उनकी सब जग जानी,
राधे चरणों में प्रीति किया करो
राधे-राधे जपा करो, कृष्ण नाम रस पिया करो
भोली भाली सीधी साधी, वो है सबसे न्यारी न्यारी,
राधे, चरणों में शीश झुकाया करो
राधे-राधे जपा करो, कृष्ण नाम रस पिया करो
राधे जू मैं शरण तिहारी, तुम्हरी कृपा से मिले बिहारी,
राधे, राधे शरण में जाया करो
राधे-राधे जपा करो, कृष्ण नाम रस पिया करो
बृज मंडल में गूँज है राधे, कृष्ण की वो है प्राण राधे
ऐसी, युगल छवि पे बलि जाया करो
राधे-राधे जपा करो, कृष्ण नाम रस पिया करो